फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएल में प्रतिभा दिखाएंगे 100 से अधिक दिव्यांग क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (डीएसीएएच) व ऑल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज (एआईसीएपीसी) 15 से 18 अप्रैल तक सोनीपत और चंडीगढ़ में दिव्यांग क्रिकेटर्स के लिए टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट दिव्यांग प्रीमियर लीग (डीपीएल) का आयोजन करने जा रहा है। टूर्नामेंट में हरियाणा हरिकेन्स, बंगलूरू वॉरियर्स, मुंबई चैंप्स, दिल्ली डायनामोज और कोलकाता टाइगर्स की टीम हिस्सा लेंगी। लीग में 100 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-27 स्थित चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान दिव्यांग प्रीमियर लीग की जानकारी दी गई। इसमें मुंबई से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीपीएल के बारे में एआईसीएपीसी के अध्यक्ष और 1975 तथा 1979 में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके करसन घावरी भी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट लीग के आधार पर खेला जाएगा, जिसमें प्रत्येक टीम को चार मैच खेलने हैं।
टूर्नामेंट के पहले दिन का उद्घाटन समारोह और चार मैच सोनीपत स्थित मोती लाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई और द मॉडर्न स्कूल में खेले जाएंगे। इसके बाद टूर्नामेंट के अगले तीन मैच और फाइनल मुकाबला चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर-26 स्थित गर्वमेंट मॉडल सीनियर सेंकेंडरी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में होगा। इस बार डीपीएल में इंग्लैंड में आयोजित की फिजिकली डिसएबल्ड वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज 2019 के सदस्य भी भाग ले रहे हैं। तब भारत ने मेजबान को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन

फाइनल मैच में आएंगे क्रिकेटर श्रीसंत
भारतीय दिव्यांग टीम के पूर्व कप्तान व डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (डीएसीएएच) के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ल्ड सीरीज जीतने के बाद दिव्यांग क्रिकेटरों के मानक को और अधिक बेहतर बनाने के मकसद से कई क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित जा रहे हैं। दिव्यांग क्रिकेटरों को प्रोत्साहित करने के लिए ही 2017 में डीपीएल की शुरुआत की गई थी। यह लीग कई खिलाड़ियों को उनके कॅरिअर को और अधिक उज्ज्वल बनाने में सहायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि डीपीएल के प्रचार के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेटर एस श्रीसंत को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है, जो 18 अप्रैल को होने वाले फाइनल मैच के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें