फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, कर्मचारी चयन आयोग जल्द निकालेगा रिजल्ट

Thu, 12 Jun 2025 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में जल्द ही युवाओं को 10 हजार सरकारी नौकरियां मिलने वाली हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 30 जून तक लंबित परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करीब 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी में है। आयोग से लंबे समय से परिणाम घोषित करने की मांग हो रही है। इस संबंध में प्रदेश के विभिन्न जिलों के युवा आयोग के चेयरमैन से भी मिल चुके हैं। अब आयोग 30 जून तक परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह से 10 जून को सैकड़ों युवाओं से मुलाकात की थी। उन्होंने युवाओं को जल्द परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया था।  गोहाना के आकाश और रितिक ने बताया कि 7596 पदों के लिए डी-ग्रुप के लिए केवल परिणाम घोषित होना शेष है, बाकी सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। परिणाम घोषित हो जाए तो युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

युवाओं ने सीएम सैनी से भी की थी मुलाकात 

तीन जून को युवाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी और जो परीक्षाएं हो चुकी हैं उनका परिणाम घोषित करने की मांग की थी। बहादुरगढ़ के आकाश कुमार ने बताया कि स्टेनो के लिए ग्रुप-सी और ग्रुप सी के परिणाम घोषित होने का भी आश्वासन मिला है। तीन जून को चेयरमैन से मुलाकात हुई थी। इन पदों की संख्या करीब 11 हजार 500 है। इसी तरह से 2024 में हरियाणा पुलिस के लिए फॉर्म भरे गए थे। पुलिस के 5600 पदों के अलावा ड्राफ्टमैन आदि पदों की भर्तियां भी रुकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदूषण को लेकर हरियाणा में सख्ती: अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार लागू करने जा रही नए नियम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें