फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शातिर चोर से चोरी के 10 वाहन और दो सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मोहाली के गांव कंडाला के सतीश कुमार (31) को गिरफ्तार कर चोरी के 10 वाहन और बाकी सामान बरामद किया है। पुलिस ने उससे छह एक्टिवा और चार मोटरसाइकिलें और दो घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने सेक्टर 34 थाना क्षेत्र में दर्ज तीन आपराधिक घटनाओं को सुलझा लिया है। सेक्टर-45 बुड़ैल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हवा सिंह ने बताया कि वह और उनकी टीम पिछले कुछ दिनों से आरोपी की तलाश में जुटी थी। अब आरोपी की गिरफ्तारी से अन्य आपराधिक मामलों के सुलझने की उम्मीद है। पहले मामले में धनास के स्मॉल फ्लैट्स निवासी रवि कुमार ने इसी वर्ष सिलिंडर चोरी का मामला दर्ज करवाया था। वह एक गैस एजेंसी में डिलिवरी ब्वॉय के रूप में काम करता है। बीते 29 अगस्त को गांव बुड़ैल में डिलिवरी के दौरान एक सिलिंडर चोरी हुआ था। वहीं, दूसरा मामला सेक्टर-45सी की हरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज हुआ था। इसमें उनका दो पहिया वाहन सेक्टर- 45 से चोरी हुआ था। इसी तरह गांव बुड़ैल के शिव राम का दो पहिया वाहन एक दुकान के आगे से चोरी हो गया था। पुलिस बाकी चोरी के वाहनों के संबंध में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी बारहवीं पास और पेशे से मजदूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें