फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 10 नए जज: इतिहास में पहली बार 60 से ज्यादा हुई न्यायधीशों की संख्या

Wed, 02 Nov 2022 09:54 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बुधवार को शपथ ग्रहण होते ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या 66 हो गई। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या का आंकड़ा 60 को पार किया हो।
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट को मिले 10 नए जज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा ने बुधवार को 10 नए जजों को हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद नए रोस्टर के अनुसार सभी ने अपना काम संभाला, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते ज्यादातर अदालतें सूनी ही दिखाई दीं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के सभागृह में बुधवार को सुबह आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश रविशंकर झा ने अन्य जजों व वकीलों की मौजूदगी में 9 जिला एवं सत्र न्यायाधीश व एक वकील को हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में शपथ दिलाई। न्यायाधिकारी गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर जीवन, सुखविंदर कौर, संजीव बेरी, विक्रम अग्रवाल और ऋतु टैगोर को प्रमोशन के साथ ही एडवोकेट कुलदीप तिवारी को भी एलोवेट कर जज बनाया गया है। इन सभी के नाम की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट के कोलाजियम ने राष्ट्रपति को भेजी थी। 

सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर इनकी नियुक्ति की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट हरप्रीत सिंह बराड़ की नियुक्ति की भी सिफारिश की थी, लेकिन उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रपति ने फिलहाल मुहर नहीं लगाई है। नवनियुक्त जज दो वर्ष तक अतिरिक्त जज के तौर पर कार्य करेंगे और इसके बाद सेवा संतुष्टि की स्थिति में इन्हें नियमित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नियुक्ति के साथ बना इतिहास
बुधवार को शपथ ग्रहण होते ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या 66 हो गई। इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जजों की संख्या का आंकड़ा 60 को पार किया हो। इसके साथ ही दूसरा रिकॉर्ड यह बना कि 5 महिला जजों के शपथ लेते ही हाईकोर्ट में महिला जजों की संख्या 13 पहुंच गई और हाईकोर्ट के इतिहास में इससे पहले कभी इतनी महिला जज एक साथ नहीं रही हैं। हालांकि आगामी वर्ष में 10 जजों की रिटायरमेंट से पहले यदि और जजों के नाम को मंजूरी न मिली तो स्थिति पूर्व की तरह ही हो जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें