फरीदाबाद शिक्षा नियमावली 134ए के अंतर्गत लिखित परीक्षा की बाधा को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों ने पार कर दिया है। सूत्रों की मानें तो एक मई को हुई लिखित परीक्षा के अधिकांश बच्चे उर्तीण हुए है।
कई बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक लेकर उर्तीण हुए है। हालांकि अभी शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित नहीं किया है। बृहस्पतिवार सुबह शिक्षा कार्यालय पर परिणाम चस्पा दिया जाएगा।
निजी स्कूलों पर नकेल कसने की बजाए नए फरमानों से गरीब बच्चों को दाखिला देने से गुरेज कर रहा शिक्षा विभाग ने नियमावली 134ए को मजाक बना दिया है। निजी स्कूल शिक्षा नियमावली 134ए को ठेंगा दिखा रहे हैं। शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासन तक कुछ नहीं कर पा रहे। गुस्साए बच्चों के अभिभावकों ने इस मसले को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजों पर दस्तक दे चुके है।
लिखित परीक्षा का परिणाम बनकर तैयार हो चुका है। आज उसे शिक्षा निदेशालय भेजा गया है। बृहस्पतिवार सुबह इसे चस्पा दिया जाएगा। लिस्ट में नाम आने के बाद चयनित बच्चों का ड्रा किया जाएगा।-अनीता शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी, बल्लभगढ़