फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर पीयू लाइब्रेरी में कटा 25 किलो का केक

विज्ञापन
पीयू कैंपस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित एसी जोशी लाइब्रेरी में मंगलवार महिला दिवस कुछ अलग ढंग से मनाया गया। लाइब्रेरी में पढ़ने वाली छात्राओं और महिला के सम्मान में पहली बार स्पेशल केक काटा गया। इस मौके पर चीफ लाइब्रेरियन डॉ. राजकुमार ने बताया कि महिला दिवस के लिए 25 किलो केक का ऑर्डर किया गया।
विज्ञापन


4 फीट बने केक को खाने से अधिक युवाओं में सेल्फी लेने का क्रेज अधिक दिखा। लाइब्रेरी में पढ़ने वाले करीब 250 विद्यार्थियों में अधिकतर छात्राओं के लिए केक काटा गया। इस मौके पर महिलाओं पर आधारित दो दिवसीय बुक एग्जीबिशन भी लगाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भी महिला डीएसडब्ल्यू (वुमन) प्रो. नंदिता सिंह आमंत्रित की गईं। लाइब्रेरी में पहली बार केक कटिंग के कार्यक्रम में युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें