फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्राओं के सम्मान में कटेगा 25 किलो केक

Tue, 08 Mar 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
महिला दिवस - फोटो : file
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की एसी जोशी लाइब्रेरी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को लाइब्रेरी में छात्राओं के सम्मान में 25 किलो का केक काटा जाएगा। एसी जोशी लाइब्रेरी के चीफ लाइब्रेरियन डॉ. राजकुमार ने बताया कि महिला दिवस पर लाइब्रेरी में रूटीन में आने वाली छात्राओं के लिए स्पेशल केक काटा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया लाइब्रेरी में महिलाओं पर आधारित किताबों की बुक एग्जीबिशन भी आयोजित की जाएगी। एग्जीबिशन 8 और 9 मार्च को जारी रहेगी। केक कटिंग के बाद लाइब्रेरी में छात्राओं और महिलाओं के लिए मेडिटेशन कैंप भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डीएसडब्ल्यू (वुमन) प्रो. नंदिता सिंह मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें