फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में घुसे बाहरी युवाओं को मुर्गा बनाकर की जमकर पिटाई

Sat, 09 Apr 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : file
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा के दौरान बाहरी युवाओं को घुसने की सख्त सजा मिली। पहले कॉलेज प्रशासन ने छात्र को
विज्ञापन

मुर्गा बनाकर पीटा इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बाद में पुलिस ने युवकों से माफीनामा लिखवाकर उन्हें छोड़ दिया। 

डीएवी कॉलेज में इन दिनों गढ़वाल विवि की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेज का गेट हमेशा खुला रहने की वजह से कई बाहरी युवा भी कॉलेज में घुस आते हैं। शुक्रवार को भी ऐसे ही कुछ युवा कॉलेज में घुस गए। 

माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया 
कॉलेज प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डा. एसपी जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवाओं को पकड़ने की कोशिश की तो वह दौड़ने लगे। कॉलेज के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने छात्र को दंडस्वरूप मुर्गा बनाकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कॉलेज स्थित चौकी में युवाओं को बैठा लिया। बाद में कुछ छात्र नेता आए तो युवाओं को पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया। कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डा. राकेश वर्मा ने बताया कि लगातार परीक्षा के दौरान बाहरी युवा कॉलेज में घुस आते हैं। 

इस बार कुछ पकड़ में आए तो उन्हें अच्छी तरह समझा दिया गया है। परीक्षाओं के दौरान किसी भी बाहर छात्र को कॉलेज में नहीं घुसने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें