फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत परीक्षा 9 मई से, बोर्ड ने शुरू की तैयारियां

Sat, 23 Apr 2016 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उतराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित संस्कृत परीक्षा में 2009 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। यह परीक्षा नौ मई से शुरू होकर 17 मई को संपन्न होगी। जिसके लिये बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

                   
बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया परीक्षा की सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। शिक्षकों को नकल विहीन परीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 2009 बच्चे पंजीकृत हैं।

19 केंद्रों पर होगी परीक्षा
इसमें पूर्व मध्यमा द्वितीय खंड में 1079 तथा उत्तर मध्यमा द्वितीय खंड में 930 छात्र-छात्राएं हैं। प्रदेश भर में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हरिद्वार में दो, देहरादून में दो, उत्तरकाशी में तीन, टिहरी गढ़वाल में चार, चमोली में दो, तथा पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर और बागेश्वर में कोई परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। मालूम हो कि पिछले वर्ष संस्कृत परीक्षा केंद्रों की संख्या 15 थी, जो इस वर्ष बढ़कर 19 हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें