एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू होगी। www.upsee.nic.in पर पंजीकरण फीस जमा और अपने दस्तावेज को डाउनलोड कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 20 हजार रुपये और एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। पहले राउंड की प्रक्रिया 24 जून तक चलेगी।
20 से 25 जून तक एकेटीयू की ओर से अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। 20 से 26 जून तक यूपीएसईई की वेबसाइट पर ऑनलाइन सीट लॉक करने की व्यवस्था रहेगी। 29 जून को सीट आवंटन के नतीजे वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग 3 से 5 जुलाई तक चलेगी। दस्तावेज का सत्यापन 3 से 6 जुलाई तक होगा। 3 से 7 जुलाई तक अभ्यर्थी को ऑनलाइन सीट लॉक करने का मौका मिलेगा। इसके बाद तीसरे और चौथे राउंड की काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। एक अगस्त से कक्षाएं शुरू होंगी। एकेटीयू के मुताबिक यदि खाली सीटें बचती हैं तो पांचवें राउंड की काउंसलिंग होगी।
काउंसलिंग 31 जुलाई को होगी। इसी दिन दस्तावेज का सत्यापन और सीट लॉक की जा सकेगी। 2 से 5 अगस्त तक छात्रों को संस्थान में पहुंचना होगा।