फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को होगी यूएमसी की सुनवाई 

Fri, 22 Apr 2016 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की दिसंबर 2015 और जनवरी 2016 में आयोजित  परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) मामले के बारे सुनवाई 26-27 अप्रैल को सुबह 09 बजे से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यह सुनवाई बीए-पांचवें एवं छठे सेमेस्टर, बीकॉम-पांचवें सेमेस्टर, बीएससी- पांचवें एवं छठे सेमेस्टर, एमएससी-प्रथम से चतुर्थ व दसवें सेमेस्टर, एमकॉम-प्रथम से चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के संबंध में होगी।

बीई/बीटेक-तीसरे सेमेस्टर तथा बीए-तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग (यूएमसी) के मामले में बारे सुनवाई 21 व 22 अप्रैल को सुबह 10.00 बजे होगी। परीक्षा नियंत्रक डा. बी.एस. सिन्धु ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपना रोल नंबर विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें