देशभर में सीबीएसई की ओर से आयोजित होने वाली नेट परीक्षा का आयोजन अगले वर्ष 22 जनवरी को होगा। अब तक यह परीक्षा दिसंबर के अंत में आयोजित की जाती थी।
लेकिन इस बार यह जनवरी में होगी। बोर्ड परीक्षा के संबंध में विस्तृत अधिसूचना 15 अक्टूबर तक जारी करेगा। यह जानकारी सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbsenet.nic.in पर उपलब्ध होगी।
बता दें कि साल में दो बार आयोजित होने वाली यह परीक्षा इस वर्ष जून की बजाए जुलाई में आयोजित की गई थी। कहा जा रहा है कि सीबीएसई की ओर से विभिन्न परीक्षाएं बड़े स्तर पर आयोजित कराई जाती हैं। ऐसे में इस परीक्षा को दिसंबर में कराने की बजाए जनवरी में कराना तय किया गया है।