सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई युवती का पीछे से किसी ने लैपटॉप व चार्जर चुरा लिया। मोहाली की रहनेवाली सुखदेव कौर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पीड़ित सुखदेव कौर ने बताया कि शुक्रवार को वह सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गई थी। अंदर जाते वक्त उसने अपना लैपटाप वाला बैग बाहर ही रख दिया था। बैग में ही चार्जर भी रखा हुआ था। कुछ देर बाद जब वह माथा टेक कर वापस आई तो बैग गायब था। युवती ने आसपास काफी ढूंढने की कोशिश की मगर बैग का कुछ पता नही चला। जिसके बाद पीड़िता ने 100 नंबर कॉल कर लैपटाप चोरी की सूचना दी। मौके पर सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन की पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले कर चेक किया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई। जिसके जरिए पुलिस आरोपी की तलाश में शुरू कर दी है।