फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का मूल्यांकन करेंगे छात्र, बदलाव की तैयारी कर रहा यूजीसी

Sat, 28 May 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
श‌िक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए अब नए फॉर्मूले पर काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कॉलेज के शिक्षकों का मूल्यांकन वहां के छात्र करेंगे। छात्रों का फीडबैक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए अहम माना जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एपीआई (एकेडमिक परफॉर्मेंस इंडीकेटर) में बदलाव की तैयारी कर रहा है। हालांकि, शिक्षक संगठन एपीआई व्यवस्था को समाप्त किए जाने के पक्ष में हैं। दरअसल, अभी तक शिक्षक ही छात्रों की परीक्षा लेकर उनका मूल्यांकन करते थे। मूल्यांकन का पूरा अधिकार शिक्षक के हाथ में होने के कारण कई बार छात्रों की ओर से शिकायत भी आई। 

लेकिन मूल्यांकन खराब होने के डर के कारण छात्र ज्यादा नहीं बोल पाते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सूत्रों की मानें तो यूजीसी एपीआई में ऐसा संशोधन करने जा रही है। जिससे छात्रों के फीडबैक को शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए जरूरी माना जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि, 75 फीसदी हाजिरी वाले छात्र ही शिक्षकों के प्रति अपना फीडबैक दे सकेंगे। शिक्षाविद् और छात्र संगठन इस संशोधन को अच्छा मान रहे है। हालांकि शिक्षक संगठन इसके खिलाफ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें