फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाली के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 20 Apr 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फरीदाबाद में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग एक बार फिर सुनाई देने लगी है। मंगलवार को अग्रवाल वैश्य समाज स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एवीएसएसओ) के कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द छात्र संघ के चुनाव को बहाल किया जाए। ताकि छात्र वर्ग अपने विवेक से नई राजनीतिक समझ के साथ आगे बढ़ने का माहौल तैयार कर सकें।
विज्ञापन


एवीएसएसओ के जिलाध्यक्ष विनीत बंसल ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ के चुनाव बहाल होंगे तो न केवल विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को एक मंच पर उठाने का मौका मिलेगा बल्कि देश व प्रदेश की राजनीति के लिए युवा नेताओं की नई फौज भी तैयार होगी।
विज्ञापन


देश की राजनीति के कई वरिष्ठ एवं धुरंधर युवा नेता छात्र संघ के चुनावों की ही देन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर भी राजनीति की युवा पौध को तैयार करने के लिए छात्र संघ के चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाएं। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज युवा इकाई के बल्लभगढ़ विधानसभा अध्यक्ष अजय मित्तल, लक्की सिंगला, सागर गोयल, राज मित्तल, विपिन मित्तल मौजूद थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें