फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की डिग्री और डिप्लोमा की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 तक करें आवेदन

Fri, 01 May 2020 10:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी की डिग्री, डिप्लोमा में प्रवेश को होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा को 30 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए विवि का एडमिशन पोर्टल जल्द खुलेगा। इसके माध्यम से छात्र आवेदन कर सकेंगे। यू जी डिग्री की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षार्थी पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए 30 मई अंतिम तिथि तय की गई है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो अरविंद कालिया और कंप्यूटर सेंटर इंचार्ज मुकेश ने बताया कि सोमवार से पोर्टल खोल दिया जाएगा। छात्र खिं से भी प्रवेश परिक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इन कोर्स में प्रवेश को किया जाएगा ऑनलाइन आवेदन 
एमएससी बॉटनी, जियोलॉजी, केमिस्ट्री, जियोग्राफी, पर्यावरण विज्ञान, एमएससी/एमए गणित, एमए इंग्लिश, शारीरिक शिक्षा, पत्रकारिता और जनसंचार, सामाजिक कार्य, हिंदी, ट्रांसलेशन, संस्कृत, विजुअल आर्ट, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, एमए राजनीति शास्त्र, एमए म्यूजिक, योग अध्ययन, एमकॉम, एमबीए ग्रामीण विकास, एमएफए पहाड़ी मिनियेचर पेंटिंग, एमपीएड। 

इन कोर्स को अलग से जारी होगा ऑनलाइन प्रॉस्पेक्टस 
शिमला। एमटीटीए, बीएचएम, एमसीए, एमटेक कंप्यूटर साइंस और एल एलबी। आवेदनकर्ता -www.admissions.hpushimla.in से आवेदन कर पाएंगे।

ये रहेगी आवेदन की फीस 
एमए और एमएससी के साथ सभी कोर्स की सेंट्रलाइज्ड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को तय फीस भी ऑनलाइन जमा करवानी होगी। इसमें एमसीए और एमटेक कोर्स को अनारक्षित वर्ग से संबंधित को एक हजार जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये फीस देनी होगी। शेष कोर्स के लिए अनारक्षित वर्ग को 700 जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपये फीस देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें