अर्की की रहने वाली सीमा ठाकुर ने प्रदेश की पहली बस महिला चालक होने का गौरव हासिल किया है। जबकि जिला मंडी की गीता वर्मा ने मोटरसाइकिल पर साथी के साथ दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों में जाकर नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
प्रियंका नेगी ने कबड्डी विश्व कप और चीन में आयोजित तीसरे एशियन गेम में गोल्ड मेडल, शशी नेगी ने सर्बिया में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर पंच मारा।
जिला चंबा की सीमा ने बैंकांक में एशियन दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीता और कुल्लू जिला की आंचल ठाकुर ने स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया।