फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में नाम चमकाने वाली हिमाचल की 6 बेटियों को मिलेगा सम्मान

Fri, 29 Jun 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूबे का नाम चमकाने वाली प्रदेश की छह बेटियों को  राज्य महिला आयोग सम्मानित करेगा। आयोग छह जुलाई को कोटशेरा कॉलेज के सभागार में विशेष समारोह आयोजित करेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा उत्कृष्ट कार्यों पर पांच और महिलाएं समारोह में सम्मानित होगी। आयोग इन 11 महिलाओं को 11-11 हजार रुपये की राशि और पुरस्कार देकर नवाजेगा। आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि जिला सोलन की सीमा ठाकुर, जिला मंडी की गीता

वर्मा, सिरमौर की प्रियंका नेगी, किन्नौर की शशी नेगी, चंबा की सीमा और कुल्लू की आंचल ठाकुर ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं राज्य महिला आयोग के वार्षिक कैलेंडर में इन्हें स्थान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम

अर्की की रहने वाली सीमा ठाकुर ने प्रदेश की पहली बस महिला चालक होने का गौरव हासिल किया है। जबकि जिला मंडी की गीता वर्मा ने मोटरसाइकिल पर साथी के साथ दूरदराज के दुर्गम क्षेत्रों में जाकर नन्हे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

प्रियंका नेगी ने कबड्डी विश्व कप और चीन में आयोजित तीसरे एशियन गेम में गोल्ड मेडल, शशी नेगी ने सर्बिया में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पर पंच मारा।

जिला चंबा की सीमा ने बैंकांक में एशियन दौड़ स्पर्धा में कांस्य जीता और कुल्लू जिला की आंचल ठाकुर ने स्कीइंग की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें