फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी स्टूडेंट्स की फीस हुई दोगुनी

Wed, 30 Mar 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कानपुर

सार

  • एससी, एसटी संवर्ग की लड़कियों को 1000 रुपये फीस देनी होगी
  • 29 अप्रैल से 4 मई तक चलेगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • जेईई एडवांस का पेपर दुबई में भी
विज्ञापन
student - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी में एडमिशन के लिए प्रस्तावित ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस 2016 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाली एससी, एसटी संवर्ग की लड़कियों को 500 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में जो फीस 500 रुपये थी, वह 2016 में बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। जेईई एडवांस की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी।

ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन फीस मंगलवार को फाइनल कर दी। जेईई चेयरमैन प्रो. कृष्णा ने बताया कि सामान्य और ओबीसी संवर्ग के स्टूडेंटों से 2000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। 

सभी संवर्ग की लड़कियों (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) से 1000 फीस जमा कराई जाएगी। इससे पहले एससी, एसटी संवर्ग की लड़कियों की 50 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस माफ रहती थी लेकिन इस बार से व्यवस्था खत्म कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडिट, डेबिट कार्ड और ई-चालान से फीस जमा कराने की सुविधा

एससी-एसटी स्टूडेंट्स की फीस में बढ़ोत्तरी - फोटो : demo pic
अब सभी संवर्ग की लड़कियों से एक तरह की रजिस्ट्रेशन फीस वसूली जाएगी। एससी, एसटी संवर्ग के स्टूडेंटों (लड़कों) से 1000 रुपये फीस जमा कराई जाएगी। इस बार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और ई-चालान से फीस जमा कराने की सुविधा दी गई है।

चेयरमैन ने बताया कि जेईई एडवांस की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अप्रैल से 4 मई तक चलेगी। 11 मई से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसका पूरा ब्योरा जल्द ही वेबसाइट iitk.ac.in के होम पेज पर बने लिंक jee पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

जेईई एडवांस का पेपर 22 मई को 2 पालियों में कराया जाएगा। इसे लेकर सात आईआईटी (कानपुर, दिल्ली, मुंबई, रुड़की, गुवाहाटी, मद्रास और खड़गपुर) परिक्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जेईई एडवांस का पेपर दुबई में भी कराया जाएगा। दुबई में पेपर देने वाले हर संवर्ग के स्टूडेंटों से 220 यूएस डॉलर (करीब 14960 रुपये) रजिस्ट्रेशन फीस ली जाएगी। जेईई चेयरमैन प्रो. कृष्णा का कहना है कि अमेरिका में भी एग्जाम सेंटर बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर अंतिम फैसला आईआईटी काउंसिल को लेना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें