प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के बीए, बीएससी व बीकॉम के दूसरे तथा चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षाएं 30 मार्च से आयोजित की जाएंगी। इस बाबत यूनिवर्सिटी की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है।
इसमें गुड़गांव के द्रोणाचार्य कॉलेज समेत एमडीयू से संबद्ध 70 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां करीब 95 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
वहां से छात्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा व्यवस्था में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए 28 उड़न-दस्ते गठित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर रहा है।