फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण

Tue, 19 Apr 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
फरीदाबाद जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने सोमवा को मोठूका स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका भी मौजूद थे। उपायुक्त ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में चल रहे अध्ययन कार्य का अवलोकन किया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों का परिचय लेकर उन्हें स्कूल की तरफ से मिल रही होस्टल व खान-पान संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने नौंवी से 12वीं तक की सभी संकायों की कक्षाओं का दौरा किया तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं से बीतचीत की।

उपायुक्त ने विद्यालय के संचालन से संबंधित बेहतर सुविधाओं तथा अनुशासन व्यवस्था को देखकर स्कूल प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने प्राचार्य  एसके  त्यागी  कहा कि वे विद्यार्थियों तथा स्कूल से संबंधित किसी भी परेशानी के बारे में उन्हें बताएं ताकि समस्याओं को  दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें