फरीदाबाद जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने सोमवा को मोठूका स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ जिला राजस्व अधिकारी कुलबीर सिंह ढाका भी मौजूद थे। उपायुक्त ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में चल रहे अध्ययन कार्य का अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यार्थियों का परिचय लेकर उन्हें स्कूल की तरफ से मिल रही होस्टल व खान-पान संबंधी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने नौंवी से 12वीं तक की सभी संकायों की कक्षाओं का दौरा किया तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं से बीतचीत की।
उपायुक्त ने विद्यालय के संचालन से संबंधित बेहतर सुविधाओं तथा अनुशासन व्यवस्था को देखकर स्कूल प्रबंधन की तारीफ की। उन्होंने प्राचार्य एसके त्यागी कहा कि वे विद्यार्थियों तथा स्कूल से संबंधित किसी भी परेशानी के बारे में उन्हें बताएं ताकि समस्याओं को दूर किया जा सके।