पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) का 65वां दीक्षांत समारोह 13 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है। शुक्रवार को पीयू रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड़्ढा, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे थे।
पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि दीक्षांत समारोह से पहले शनिवार को रिहर्सल होगी। उन्होंने बताया कि रिहर्सल दोपहर 12.30 बजे जिम्नेजियम हॉल में होगी। रिहर्सल में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को रिहर्सल में हाजिरी लगानी जरूरी है।
पुनिया के अनुसार दीक्षांत समारोह के दौरान हॉल में मोबाइल, कैमरा, हैंडबैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी। दीक्षांत समारोह में 13 मार्च को पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी के अनुसार दीक्षांत समारोह में 361 युवाओं को मेडल, 300 से अधिक पीएचडी डिग्री और 524 ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और एमफिल स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएंगी।