पंजाब यूनिवर्सिटी ने एसएसजी रीजनल सेंटर पीयू और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी)-26 में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के सेकेंड ईयर में लेट एडमिशन के लिए आवेदन मांगे हैं।
पीयू के प्रवक्ता विनीत पुनिया ने बताया कि सीसीईटी में 24 सीटें और एसएसजी रीजनल सेंटर में 33 सीटें खाली पड़ी हैं। एडमिशन 10 जुलाई को होने वाले एंट्रेस टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर होगा। पीयू की वेबसाइट पर प्रोस्पेक्ट्स और आवेदन फार्म उपलब्ध है। बैंक चालान जेनरेट करने की अंतिम तिथि 21 जून रहेगी।