पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट(यूआईएचएमटी) ने 2016 सत्र में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीयू प्रवक्ता विनीत पुनिया की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट की 60 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
दाखिला एंट्रेंस टेस्ट की मेरिट के आधार पर होगा। 12वीं में अपीयर हो रहे विद्यार्थी एंट्रेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। 12 अप्रैल तक आवेदन ऑनलाइन स्वीकार होंगे। पीयू वेबसाइट-http://puthat.puchd.ac.in/.- पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। दाखिले संबंधी अन्य जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।