फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर केसी शर्मा बने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के नए कुलपति

Wed, 30 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) को लंबे समय बाद स्थायी कुलपति मिल गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम नोटिफिकेशन जारी कर राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के बॉटनी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर केसी शर्मा को कुलपति नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


नए कुलपति एक सप्ताह में कुरुक्षेत्र आकर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। केयू में पिछले कई माह से कुलपति का पद रिक्त चल रहा था। वीसी सर्च कमेटी की कई बैठकों के बाद भी नाम तय नहीं हो पा रहा था।

सूत्रों की मानें तो प्रोफेसर केसी शर्मा और सिरसा की यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर कुलपति बनने की दौड़ में थे। मंगलवार को सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर प्रोफेसर केसी शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए प्रोफेसर केसी शर्मा ने बताया कि फिलहाल उन्हें अधिकृत तौर पर सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन


परिचितों के जरिये ही यह बात पता चली है। जब तक लेटर नहीं मिलता तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी है। जब उनसे पूछा गया कि प्राथमिकता क्या रहेगी, तो उन्होंने कहा कि प्राथमिकताएं कुरुक्षेत्र में आने के बाद ही तय होगी।

यूनिवर्सिटी शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के दम पर ही चलती है। विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। यह काम शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की मदद से ही होगा। गौरतलब है कि  प्रोफेसर शर्मा संघ से जुड़े रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें