फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन: सोमवार से एक लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

Sun, 29 May 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के बीए, एमए, बीकॉम, एमकॉम प्राइवेट, रेगुलर और ईवनिंग क्लासेज की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं।
विज्ञापन


इस साल विवि एक लाख तीन हजार छात्रों की परीक्षा आयोजित कराएगा, जिसकी तैयारियां दो दिन पहले ही पूरी कर ली गई। परीक्षा के दौरान विवि के कुलपति डा. यूएस रावत खुद परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। श्रीदेव सुमन विवि हर साल एक लाख से अधिक छात्रों की प्राइवेट परीक्षा कराता है।

विवि इस साल 1,03,000 छात्रों की परीक्षा सोमवार से शुरू करने जा रहा है। विवि ने इसके लिए पूरे गढ़वाल मंडल में 75 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। देहरादून जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर इनमें से 65 हजार छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विवि ने नकलविहीन परीक्षा के लिए फ्लाइंग का भी गठन कर दिया है। विवि के कुलपति डा. उदय सिंह रावत खुद परीक्षा के दौरान अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


इस साल प्रथम वर्ष की आखिरी प्राइवेट परीक्षाएं
श्रीदेव सुमन विवि इस साल प्रथम वर्ष की आखिरी प्राइवेट परीक्षाएं करा रहा है। अगले सत्र से प्राइवेट परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी। इसके बजाए इन सभी छात्रों की परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड मुक्त विवि को सौंप दी गई है। नए सत्र से मुक्त विवि ही इनकी परीक्षाएं कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें