निजी स्कूलों नर्सरी, केजी, व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग के लिए दिल्ली सरकार ने दूसरा ऑनलाइन ड्रा निकाला है। निजी स्कूलों में बीती 15 फरवरी को निकाले गए पहले ड्रा के बावजूद भी सीटें खाली थी।
जिसके बाद मंगलवार को सीटों के लिए निकाले गए इस ड्रा के माध्यम से 4799 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने पहली बार नर्सरी में दाखिले के लिए आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की दाखिले के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकालने का फैसला लिया था।
पहले निकाली गई ऑनलाइन लॉटरी के बाद अब भी विभिन्न निजी स्कूलों में 7687 सीटें खाली थी। जिसमें नर्सरी के लिए 25116, केजी के लिए 1069, व पहली कक्षा केलिए 4102 सीटें शामिल थी। इन सीटों पर ड्रा निकालने के बाद सफलता पूर्वक 4799 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए हैं। पहले राउंड में 26, 135 बच्चों को स्कूल आवंटित हुए थे।