फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th: गरीबी में भी निखरकर आया टैलेंट

Sun, 22 May 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • गरीब परिवारों के बच्चों ने 12वीं में दिखाया कमाल
  • काजल वर्मा, प्रिया अस्थाना, ज्योति शर्मा की सक्सेस स्टोरी
विज्ञापन
काजल, ज्योति और प्रिया, क्रमशः दाएं से बाएं। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर आर्थिक हालातों के बीच से निखकर तीन बेटियों ने मिसाल कायम की है। काजल वर्मा, प्रिया अस्थाना और ज्योति शर्मा ने बेहद मुश्किल हालातों के बीच मेहनत से पढ़ाई करके अच्छे अंक हासिल किए हैं। जिंप पायनियर स्कूल में पढ़ने वाली यह तीनों छात्राएं शनिवार को 12वीं के नतीजों में निखरकर सामने आई।
विज्ञापन


यह है सपना
काजल वर्मा गरीब परिवार से संबंधित हैं। बचपन से ही मेहनती काजल ने 75.60 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास कर ली है। अब वह कामयाब चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहती हैं।

स्कूल की प्रिया अस्थाना के पिता नल लगाने का काम करते हैं। परिवार में कोई और रोजगार का जरिया नहीं है। प्रिया ने परीक्षा में 87.60 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


प्रिया अस्थाना ने बायोलॉजी में 93 अंक, कैमिस्ट्री में 81 अंक तथा फि जिक्स में 94 अंक हासिल किए हैं। वह कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती हैं।

ज्योति शर्मा भी गरीब परिवार से है। उनके पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। बावजूद इसके ज्योति ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने 12वीं में 74.40 प्रतिशत अंक हासिल कर मिसाल कायम की है। वह बैंक मैनेजर बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें