ताइक्वांडो में पदक विजेताओं को सम्मानित करते अध्यापक
- फोटो : अमर उजाला
गुड़गांव में हुई राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पटौदी के पाथफाइंडर ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन किया। यहां के 13 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक,पांच खिलाड़ियों को रजत और पांच खिलाड़ियों को कांस्य पदक अपने नाम किए।
स्कूल ने ओवर ऑल ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता नवीन यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उधर, इसी स्कूल की छात्रा निधि यादव ने गणित ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर 13 रैंक प्राप्त किया। यादव को इसके लिए सिंगापुर जाने का मौका मिला है।