फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः अब ऑनलाइन होंगे नर्सिंग के दाखिले

Wed, 23 Mar 2016 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नर्सिंग कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिले - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पंजाब नर्सिंग काउंसिल ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए सेशन से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू किया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम का मंगलवार को उद्घाटन कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने किया। फेज-8 स्थित पंजाब नर्सिंग काउंसिल के दफ्तर में इस संबंध में विशेष समागम हुआ। इस दौरान बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, जीएनएम और एएनएम कोर्सों के छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का उद्घाटन किया गया है।
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि पंजाब नर्सिग काउंसिल अधीन 171 एएनएम,  218 जीएनएम, 100 बीएससी तथा 70 पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, 27 एमएससी की संस्थाएं आती हैं। इन संस्थाओं में काफी संख्या में छात्र दाखिल होते हैं। इन संस्थाओं से प्रत्येक वर्ष पास होने वाले छात्रों को नतीजे के बाद पहले अपने स्कूलों, कालेजों में रजिस्ट्रेशन का फार्म भर कर देना पड़ता था और कालेज द्वारा वेरीफाई करके पंजाब नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के आफिस को भेजा जाता था।

इस आफिस द्वारा फार्म चेक करने के बाद संबंधित छात्रों को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाता था। जिसमें काफी समय लग जाता था और छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस सिस्टम के तहत छात्र घर बैठे ही आवेदन कर पाएंगे। इसके बाद छात्र उस निर्धारित दिन को आफिस में आएगा और मौके पर ही उसकी फोटो और हस्ताक्षर कैप्चर किए जाएंगे। इसके बाद छात्र को एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इस स्मार्ट कार्ड में एक चिप लगी होगी जिस में एक यूनीक आईडी होगी जो कि प्रत्येक छात्र को दी जायेगी और पीएनआरसी के ऑनलाइन सिस्टम से अटैच होगी। छात्र को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी भेजा जाएगा। जिसमें होलोग्राम लगा होगा। इस प्रकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के साथ छात्रों के समय की भी बचत होगी। छात्रों को ऑनलाइन फीस जमा करवाने की भी सुविधा प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने से आफिस के काम काज में भी पारदर्शिता आएगी। इस मौके काउंसिल की डायरेक्टर डॉ. मनजीत कौर मोही, रजिस्ट्रार सुरजीत कौर, सुपरिंटेंडेंट दलजीत कौर व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें