सीबीएसई का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम नूंह खंड में शानदार रहा। खंड में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त केवल तीन स्कूल हैं। जिनमें मेवात मॉडल स्कूल नूंह, आदित्य आर्मी पब्लिक स्कूल उजीना तथा सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूंह।
तीनों ही स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा तथा प्रत्येक स्कूल से बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए। मेवात मॉडल स्कूल नूंह के कुल 108 बच्चों में से नदीम अहमद खान, स्पर्श मित्तल और लखन ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए तथा सोफिया खान ने 9.8 ग्रेड अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया।
वहीं 9 से 10 सीजीपीए अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 9 रही। आदित्य आर्मी पब्लिक स्कूल उजीना के कुल 25 बच्चों में से छात्रा रितु ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किए। ऋषभ ने 9.8, विकास ने 9.6, शिवानी ने 9.4, वैशाली, निखिल, दुष्यंत व झिलमिल ने 9.2 तथा अमन ने 9 सीजीपीए अंक प्राप्त किए।
स्कूल कि प्रिंसिपल ऊषा वर्मा ने बच्चों की मेहनत को बेहतर परीक्षा परिणाम का श्रेय देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की। वहीं सरदार गुरुमुख सिंह मेमोरियल स्कूल नूंह के संचालक सरदार जीएस मलिक ने बताया कि उनके स्कूल के 29 छात्रों में से 11 ने मेरिट हासिल की।
जिसमें शील गर्ग व सृष्टि मलिक छात्राओं ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किये। जिले के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर आने पर जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिनेश शास्त्री ने स्कूल संचालकों, प्रधानाचार्य, अध्यापक-अध्यापिका तथा छात्रों को बधाई दी है।