फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू हंगामे की 'आंच' पहुंची यहां भी, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Mon, 25 Sep 2017 04:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
bhu file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से शुरू हुए बवाल की आंच अब राजस्थान तक आ पहुंची है। यहां भी प्रदेश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा किया। हालत संभालने के लिए पुलिस को लाठी बरसानी पड़ी।
विज्ञापन


बीएचयू में दो दिन से चल रहा हंगामा अब राजस्थान यूनिवर्सिटी तक आ पहुंचा है।  राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और तानाशाही चलाने का आरोप लगाया। छात्रों का प्रदर्शन उग्र होने लगा तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर छात्रों को खदेड़ा।

यूनिवर्सिटी गेट से नारेबाजी करते हुए छात्र-छात्राएं जेएलएन मार्ग तक आ गए। छात्रों ने जेएलएन मार्ग रोकने को कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ा। छात्र नहीं माने तो पुलिस ने पहले बल प्रयोग किया और फिर गाड़ियों में भर कर उन्हें वहां से ले गए। इसके बाद जेएलएन मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में शनिवार रात प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई छात्राएं चोटिल भी हो गई। इसके बाद से हंगामा बढ़ता गया। बीएचयू में पुलिस का भारी जाप्ता लगा दिया गया। इसके बाद से प्रदर्शन के दौर अलग अलग जगह पर जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें