फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक होनहार ने छोटे से चार्ट पर लिख डाले 2072 तक पहाड़े

Sat, 30 Apr 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ के एक होनहार ने ‌किया कमाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी के नरही निवासी जागृत चटर्जी ने 22 गुणा 24 इंच के चार्ट पेपर पर एक से लेकर 2072 तक के पहाड़े लिखने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


35 वर्षीय जागृत की इस उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2016 में दर्ज किया गया है। जागृत का अगला लक्ष्य चार्ट पेपर पर एक से लेकर पांच हजार तक  स्क्वायर और क्यूब लिखना है।

कोचिंग चलाने वाले जागृत के अनुसार उनका लक्ष्य हर बच्चे को शिक्षित बनाना है।  इसलिए वे ऐसे तरीके तलाश रहे हैं, जिससे बच्चे को सामान्य गणित की जानकारी केवल एक चार्ट पेपर से ही हो जाए। 
विज्ञापन


इसलिए वे इस तरह की चीजें करते रहे हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा मुश्किल पहाड़ों में आती है। इसलिए केवल एक ही चार्ट पर ज्यादा से ज्यादा पहाड़े लिखने के लक्ष्य के साथ शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


सफलतापूर्वक इस लक्ष्य को पूरा करने पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में इसे स्थान मिला। इसके बाद अगला लक्ष्य है कि इसी साइज के चार्ट पेपर पर एक से पांच हजार तक क्यूब और स्क्वॉयर लिख सकूं, जिससे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें