फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू में छात्र गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं

विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के निशाने पर चल रहे जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के कुलपति प्रो. आरडी शर्मा के मामले को लेकर बुधवार को कैंपस में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। कुलपति ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि विश्वविद्यालय में छात्र गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बशर्ते वे संबंधित विभाग के अध्यक्षों के अधीन की जाएं। नियमों के तहत व्यक्तिगत किसी भी संगठन को कोई गतिविधि करने की इजाजत नहीं है। 

गत मार्च माह में भगत सिंह के शहीदी दिवस पर विश्वविद्यालय कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रक्तदान शिविर को न लगाने की इजाजत देने पर प्रो. शर्मा ने कहा कि उन्हें विवि के स्वास्थ्य केंद्र के अधीन कैंप लगाने को कहा गया था, लेकिन वह अपने संगठन के बैनर तले ऐसा कार्यक्रम करना चाहते थे।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा और केंद्र में भाजपा नेतृत्व को उनके बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कालेजों में निजी तौर पर धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने पर कहा कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, यह कालेज प्रशासनों का अपना फैसला है और कालेज राज्य सरकार के नियंत्रण पर चल रहे हैं।

उधर सूत्रों के अनुसार प्रदेश भाजपा और केंद्र में पार्टी नेतृत्व कुलपति के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़ा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी कुलपति पर कार्रवाई को लेकर हस्तक्षेप कर चुके हैं। राज्य कैबिनेट में भाजपा मंत्रियों ने कुलपति के खिलाफ मनमाने ढंग से काम करने के आरोप लगाए थे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जम्मू के संयुक्त सचिव दीपक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि कुलपति मनमाने ढंग से विद्यार्थियों के अधिकारों के खिलाफ काम कर रहे हैं। व्यक्तिगत रंजिश से परिषद को कैंपस में रक्तदान शिविर नहीं लगाने दिया गया, जबकि पिछले 31 साल से उक्त दिन कैंपस में रक्तदान शिविर लगाया जाता है।

परिषद एक छात्र संगठन है और उसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उनके सहित तीन छात्रों को निलंबित किया गया था, जिसमें दो ने माफी मांग ली, लेकिन उनके ऐसा न करने पर उन्हें लॉ स्कूल के सातवें सेमेस्टर में एक साल गंवाना पड़ा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें