फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 1 रविवार को, परीक्षा केंद्र पर न ले जाएं ये चीजें

Sat, 30 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मेडिकल की सभी सीटों पर दाखिले के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, नीट 1 का आयोजन रविवार को राजधानी में 13 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में सात हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देहरादून के इन केंद्रों पर बैठेंगे। इस दौरान अभ्यर्थियों को पेन या पेंसिल भी ले जाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


नीट 1 के लिए स्कॉलर्स होम, जसवंत मॉर्डन, चिल्ड्रेंस एकेडमी, दून इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय 1, केंद्रीय विद्यालय 2, केंद्रीय विद्यालय एफआरआई सहित 13 परीक्षा केंद्र हैं। परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कई अभ्यर्थी असमंजस में थे, लेकिन बोर्ड पहले ही साफ  कर चुका है कि परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा। सुबह ठीक 10 बजे से नीट-1 परीक्षा शुरू हो जाएगी।

अभ्यर्थी परीक्षा के पंद्रह मिनट पहले परीक्षा कक्ष में पहुंच जाएं। पेपर हल करने के बाद अपनी ओएमआर शीट अच्छे से जांचकर जमा करें। परीक्षा के सफलतापूवर्क आयोजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में जाने से पहले ये न भूलें
एडमिट कार्ड, जिस पर पासपोर्ट साइज फोटो लगा हो, एक पोस्टकार्ड साइज का दिए गए फार्मेट में चिपकाकर, एक पासपोर्ट साइज फोटो जो कि अटेंडेंस शीट पर चिपकाया जाएगा। इसके अलावा कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अभ्यर्थियों को बताया गया है कि आंसर शीट भरने के लिए सीबीएसई की ओर से ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। यदि अभ्यर्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पाया गया तो हमेशा के लिए उसके परीक्षा में बैठने पर बैन लग सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें