हैदराबाद यूनिवर्सिटी में रोहित वेमुला आत्महत्या मामले के चलते सोमवार को देशभर के विश्वविद्यालयों में हड़ताल रहेगी। एबीवीपी को छोड़कर विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा बनाई गई ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को नॉन टीचिंग डे घोषित किया गया है।
जेएनयू स्टूडेंट यूनियन, जेएनयू टीचर यूनियन के अलावा देशभर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की यूनियन ने भी इसको समर्थन दिया है।
जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष शेहला राशिद के मुताबिक, हम हैदराबाद यूनिवर्सिटी में पुलिस कार्रवाई और कैंपस में पुलिस की तैनाती और कुलपति प्रोफेसर अप्पा राव को हटाने की मांग कर रहे हैं। बताया गया कि देशभर के अधिकतर विश्वविद्यालय इस हड़ताल में शामिल होंगे।