फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन नैक की टीम ने लिया छात्रों की गतिविधियों का जायजा

Fri, 04 Mar 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पीसीएस परीक्षा
विज्ञापन
गुडग़ांव सेक्टर-9 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज की नैक (नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल) की टीम के सामने परीक्षा जारी है। टीम के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कॉलेज द्वारा छात्रों के विकास के लिए चलाई गई गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और कॉलेज के पूर्व छात्रों व अभिभावकों से मुलाकात कर करियर में कॉलेज का योगदान और कॉलेज के बारे में राय ली। बता दें कि प्रोफेसर अरूणोदय शाह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय असेसमेंट के लिए कॉलेज पहुंची थी।
विज्ञापन


नैक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की एक स्वायत्त संस्था है। यह असेसमेंट शनिवार तक चलेगी। यूजीसी द्वारा यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को नैक की रिपोर्ट के आधार पर ग्रेड लेना जरूरी है। ग्रेड के आधार पर यूजीसी कई मदों में फंड देती है। पहली नजर में यूजीसी की टीम को खूबियों के साथ खामियों की समीक्षा करती है। नैक की टीम आने की वजह से कॉलेज प्रशासन पूरी तरह अलर्ट थी।

शुक्रवार को एनसीसी, एनएसएस, प्लेसमेंट सेल, वूमेन सेल, लैब, स्पोट्र्स विभाग, कैंटीन आदि के बारे में जानकारी जुटाई। छात्रों के लिए इन सेल के मार्फत क्या-क्या गतिविधियां की गई, इस बारे में रिपोर्ट तैयार किया गया। पहले दिन नैक की टीम ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों से मुलाकात कर उसकी खूबियां और खामियों के बारे में रिपोर्ट तैयार किया गया था।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल सुषमा चौधरी का कहना है कि कॉलेज नैक से ए प्लस ग्रेड लेने की तैयारी कर रखा है। कॉलेज को ग्रेडिंग देने से पहले सभी विभाग की बारीकी से जांच की जाएगी। जांचने के बाद नैक की टीम रिपोर्ट बनाकर सौंपेगी। फिर नैक की बैठक में कॉलेज को ग्रेड दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें