फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मंडी में एमएससी केमिस्ट्री की सीटें बढ़ीं

Fri, 15 Apr 2016 08:45 AM IST
भूपेंद्र राणा/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
आईआईटी मंडी
विज्ञापन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में एकेडमिक सेशन 2016-17 में अब देशभर के स्टूडेंट्स एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम दाखिला ले सकेंगे। इसी साल अगस्त से एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम की कक्षाएं शुरू होंगी। आईआईटी प्रबंधन ने ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार प्रोग्राम में दस सीटें बढ़ा कर 30 की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों की लिखित परीक्षा होगी। मेरिट में आने वाले छात्रों को दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम के प्रति स्टूडेंट्स के रुझान को देखते हुए इस बार आईआईटी प्रबंधन ने दस सीटें बढ़ाकर 30 कर दी है। देश भर के स्टूडेंट्स एमएससी केमिस्ट्री में प्रवेश के लिए 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 मई को शॉट लिस्ट जारी की जाएगी। प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी को लिखित परीक्षा क्वालीफाई करनी होगी। 25 जून को साक्षात्कार होगा और तीन जुलाई को प्रवेश की अंतिम लिस्ट जारी की जाएगी।

एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम के लिए बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार व काउंसिलिंग के समय उन्हें संस्थान के प्रिंसिपल से सर्टिफिकेट देना होगा। प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के लिए बीएससी केमिस्ट्री में 55 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। आईआईटी मंडी के रजिस्ट्रार मोहम्मद शकील ने पुष्टि करते हुए बताया कि एमएससी केमिस्ट्री प्रोग्राम की इस वर्ष दस सीटें बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें