एलयू में दोबारा राष्ट्रीय प्रत्यायन एवं मूल्यांकन परिषद (नैक) से मूल्यांकन कराने के लिए विश्वविद्यालय अप्रैल में आवेदन करेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय को अक्टूबर तक नैक की नई ग्रेडिंग मिल जाएगी।
शनिवार को कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने राजभवन में कुलाधिपति राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर विश्वविद्यालय द्वारा नैक मूल्यांकन के लिए की जा रही तैयारी से अवगत कराया।
प्रो. निमसे ने बताया कि जिन कमियों की वजह से विश्वविद्यालय को 2014 में ‘ए’ ग्रेड नहीं मिल पाया था उनको दूर किया जा रहा है। एक तरफ जहां विश्वविद्यालय की शिक्षकों के रिक्त पद भरने शुरू हो चुके हैं। सेमेस्टर और चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी लागू हो गया है। विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में ई-बुक्स लाने के साथ ही ऑटोमेशन की प्रक्रिया चल रही है।