सेल्फी लेतीं लोरेट की पूर्व छात्राएं
- फोटो : Amar Ujala
लोरेटो कॉन्वेंट कॉलेज में रविवार को एल्युमिनाई मीट में भाग लेने पहुंचे पूर्व छात्राओं की आंखों के सामने यही भूली-बिसरी यादें एकदम से ताजा हो गईं।
किसी को क्लास की शैतानी याद आ रही थी तो किसी को क्लास से बंक मारकर की गई मस्ती। कई पूर्व छात्राएं अपने बच्चों को भी साथ लाई और गर्व के साथ पूरे कॉलेज का भ्रमण कराया।
कॉलेज की एल्युमिनाई मीट के दौरान छात्राओं ने कई प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया। इसके बाद सभी ने म्यूजिक की धुन पर जमकर डांस किया। एल्युमिनाई मीट में सभी पूर्व छात्राओं और टीचर्स शामिल हुए।
1965 बैच की सुधा सिंह ने बताया, हमारा पूरा बैच बहुत मस्ती करता था। स्कूल में जूते और मोज उतारने की सख्त मनाही थी, लेकिन हम जूते-मोजे उतारकर मस्ती करते थे।
जूते पहनकर कूदने से उनका बुरा हाल हो जाता था। फिर घर पर डांट पड़ती थी इसलिए हमारा पूरा बैच जूते उतारकर खूब शरारत करते थे। अच्छी बात यह हुई कि कभी पकड़े नहीं गए। इसी तरह पूर्व छात्राओं ने अपने यादें साझा कीं।