फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सॉफ्टवेयर की मदद से मिलेगी स्कूलों से जुड़ी हर जानकारी

Tue, 19 Apr 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
क्लिक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब देश के सभी केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों को स्कूल और बच्चे से जुड़ी पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने एक अप्रैल से केविएस शाला दर्पण लांच किया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्कूल से जुड़े सभी पहलुओं को एक ऑनलाइन मंच दे दिया गया है।
विज्ञापन


केविएस के डेप्युटी कमिश्नर एस मुथुसिवम की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केवि दिल्ली संभाग में ऑनलाइन शाला दर्पण के कामयाब होने के बाद अब यह देशभर के केंद्रीय विद्यालयों के लिए लागू किया जा रहा है। इस पर 13 मार्च 2015 को हुई बोर्ड ऑफ गर्वनर्स की बैठक में फैसला लिया गया था। 

एक अप्रैल से शुरू होगा शाला दर्पण
एक अप्रैल से शाला दर्पण शुरू हो गया है। इसके तहत स्कूल की सभी एक्टिविटीज, श्क्षिक और छात्रों का हर दिन होने वाला इंटरएक्शन, अभिभावकों की सभी पूछताछ, एकेडमिक मॉड्यूल, एडमिनिस्ट्रेशन, स्टूडेंट डाटा और मैनपावर की पूरी जानकारी शाला दर्पण पर उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


अभिभावक जब चाहें, अपने बच्चे की पूरी डिटेल्स इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से देख सकते हैं। केवि 1 प्राचार्य डा. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शाला दर्पण आधुनिक युग के हिसाब से बेहतर कदम है। इससे न केवल स्कूल प्रशासन, केविएस प्रशासन बल्कि अभिभावकों को भी सहूलियत हो गई है।

छात्रों की बायोमीट्रिक उपस्थिति
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से अब सभी केवि में छात्रों व शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति पर भी काम किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले एक साल में सभी कर्मचारियों, शिक्षकों व छात्रों की स्कूल में उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें