फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तबियत बिगड़ी, तीन दिन से हैं अनशन पर

Fri, 29 Apr 2016 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया कुमार और सौरव शर्मा की हुए बीमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेएनयू में अपनी मांग को लेकर तीन दिन से हड़ताल पर बैठे छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार और संयुक्त सचिव सौरव शर्मा की तबियत बिगड़ गई है।
विज्ञापन


हड़ताली छात्रों की जांच में लगी डॉक्टरों की टीम ने कहा कि दोनों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई। इनकी हालत को देखते हुए ‌इन्हें दिए जाने वाली पेय में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ा दी गई।

गौरतलब है कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय में स्थित अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम हड़ताली छात्रों के स्वास्थ्य पर दिन रात नजर बनाए हुए है।
Trending Videos
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की है हड़ताल पर पूरी नजर

- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि 9 फरवरी को जेएनयू में हुई देशविरोधी गतिविधियों के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जांच के लिए एक आंतरिक जांच पैनल बनाया था जिसमें दोषी पाए जाने वाले छात्रों को भारी जुर्माने समेत निलंबन तक की सजा सुनाई गई है।

विश्वविद्यालय की जांच समिति के इसी फैसले के बाद से ही जेएनयू के 21 छात्र तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जहां ये छात्र हड़ताल पर बैठे हैं वहां सीधे धूप आती है और भयानक गरमी के चलते ही कन्हैया और सौरव को डिहाइड्रेशन की शिकायत हो गई है।

इनकी हालत और न बिगड़े इसके लिए विश्वविद्यालय इन छात्रों पर चौबीसों घंटे नजर बनाए हुए है क्योंकि अगर इनके डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा बढ़ी तो डॉक्टरों के अनुसार इनकी किडनियां भी फेल हो सकती हैं। हालांकि विश्वविद्यालय पूरी कोशिश में है कि छात्र अपनी हड़ताल वापस ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें