फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब फेयर में 30 कंपनियों के लिए हजारों छात्रों दिया इंटरव्यू

Fri, 11 Mar 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
जॉब फेयर में छात्र
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से सेक्टर-14 स्थित गर्वमेंट गल्र्स कॉलेज में मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसमें पांच जिलों के 27 कॉलेजों से दो हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जॉब फेयर में शामिल 30 कंपनियों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए छात्रों को नौकरी के ऑफर लेटर दिए। स्नताक अंतिम वर्ष के छात्र अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी ज्वाइन करेंगे।

हालांकि कुछ कंपनियों ने छात्रों को अंतिम राउंड के लिए बाद में बुलाने का निर्णय लिया है। अधिकतम पैकेज 03 लाख रुपये दिया गया, जबकि न्यूनतम 1.20 लाख रुपये रहा।
विज्ञापन


जॉब फेयर के लिए सुबह से ही छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। छात्रों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर एक आईडी नंबर दिया गया। जिसके आधार पर विभिन्न कंपनियों में इंटरव्यू दिए।

हालांकि छात्रों को अधिकतम तीन कंपनियों में इंटरव्यू देने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में कई छात्रों को तीन से अधिक कंपनियों में साक्षात्कार देने का मौका मिला। 

कुछ कंपनियों ने लिखित परीक्षा ली तो कुछ को सीधे साक्षात्कार के लिए जरिये नौकरी का ऑफर दिया। जॉब फेयर के लिए छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण उनके काफी काम आया।

अधिकतम नौकरियां जेनपैक्ट कंपनी ने दी। कंपनी ने 108 छात्रों का चयन बैक ऑफिस, वाइस, इंश्योरेंस आदि विभागों के लिए किया। इंफीनिटी कंपनी ने 50 छात्रों को, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ने 40 छात्रों को नौकरियां दी। जॉब फेयर प्रभारी डा. सुरेश धनेरवाल ने कहा कि छात्रों का प्रशिक्षण का लाभ मिला है। इस बार छात्रों के लिए मेला सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें