फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर के बाद समर जोन में तबादले की तैयारी

Sun, 03 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
विंटर जोन स्कूलों के बाद शिक्षा विभाग ने अब समर जोन के स्कूलों से शिक्षकों के तबादलों की तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में वर्तमान शिक्षण स्टाफ की उपलब्धता के आंकड़े लगभग जुटा लिए गए हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद स्कूलों से शिक्षकों के तबादलों का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो जिन स्कूलों में जरूरत से ज्यादा शिक्षक हैं, वहां से गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय से जुड़े शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर स्थानांतरित किया जा सकता है। वर्तमान में अतिरिक्त संख्या में आने वाले ऐसे शिक्षकों को अन्य स्कूलों में तैनात किया जाएगा, ताकि स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने पाए।

विंटर जोन में अब तक हुए तबादलों में इस क्रम पर स्थानांतरण आदेश जारी किए जा चुके हैं। जबकि जून-जुलाई में विंटर जोन में यह प्रक्रिया तेजी से अंजाम दी जाएगी। स्कूली शिक्षा निदेशक स्मिता सेठी ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि विंटर जोन के स्कूलों से शिक्षकों के तबादलों की सूचियां लगातार जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन


सुदूरवर्ती इलाकों में शिक्षकों की कमी की शिकायत सबसे आम रहती है, जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है। समर जोन में चूंकि जून-जुलाई का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए अभी से तैयारी की जा रही है। जिन स्कूलों में विषय वार शिक्षकों की जरूरत है, उन्हें उसी के अनुरूप शिक्षण स्टाफ दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें