इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में पीएचडी करने के इच्छुक छात्रों के लिए आवेदन करने का सोमवार को आखिरी मौका है। दो मई के बाद यह मौका नहीं मिलेगा।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षाएं 21 और 22 मई को आयोजित की जाएगी।
आईपीयू जिन विषयों में पीएचडी के लिए आवेदन ले रहा है, उसमें इनफॉरमेशन टेक्नालॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, सिविल इंजीनियरिंग, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग, इंस्टूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, गणित, केमिस्ट्री, मास कम्युनिकेशन, मेडिसिन एंड पैरामेडिकल हेल्थ साइंसेज, भौतिकी विज्ञान, अंग्रेजी, लॉ एंड लीगल स्टडीज समेत अन्य विषय शामिल है।