आईआईटी रुड़की के छात्रों ने नासा में अपना परचम फहराया है। छात्रों ने नासा में हुए रोवर चैलेंज में फ्रैंक जॉय अवार्ड अपने नाम किया है। उनका बनाया हुआ मॉडल वहां काफी प्रभावशाली माना गया।
आईआईटी रुड़की के छात्र संदीप सिंह, रातुल दास, अमन अगासी, रूही गिल, सुबोध खुल्लर और शिवम चौहान ने हाल ही में यूएस स्पेस एंड रॉकेट सेंटर में आयोजित हुए नासा ह्यूमन एक्सप्लोरेशन रोवर चैलेंज में हिस्सा लिया।
फ्रैंक जॉय सेक्सटन मेमोरियल पिट क्रू अवार्ड
टीम को शुरुआती दौर में कुछ मुश्किलें तो जरूर हुईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। छह सदस्यीय इस टीम ने प्रतियोगिता में रोवर बनाने को इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में बताया।
प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘फ्रैंक जॉय सेक्सटन मेमोरियल पिट क्रू अवार्ड’ अपने नाम कर लिया। अवार्ड पाने के बाद छात्रों का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। उनका कहना है कि वह आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।