फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में होगा आईजीएमसी का दीक्षांत समारोह, राष्ट्रपति को न्योता

Wed, 27 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
यह पहली मर्तबा है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के सभागार में यह भव्य समारोह आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन
आईजीएमसी के सभागार में जून माह के पहले सप्ताह में दीक्षांत समारोह करवाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अभी से कवायद शुरू कर दी है। समारोह में छात्रों को मेडल व डिग्री से नवाजने के लिए राष्ट्रपति को बुलाया जाना तय है।
विज्ञापन


हालांकि उनके आने की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अलग से कमेटी बनाई है जिसके चेयरमैन डा. आरसी शर्मा को बनाया गया है। उनकी अध्यक्षता में ही कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चंद ने कहा कि साल 2013 में अंतिम बार यह समारोह हुआ था। अब 2016 में होगा। कहा कि यह पहली मर्तबा है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल के सभागार में यह भव्य समारोह आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं सभागार में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, डिप्लोमा, डिग्री और पोस्ट डाक्टरल डिग्री किए हुए छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं जिन डाक्टरों ने 2003 के बाद एमबीबीएस और पीजी डिप्लोमा, एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच पास किया है, उन्हें भी डिग्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डाक्टर कार्यक्रम की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए convocationigmc2016@gmail.com पर भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें