काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन(सीआईएससीई) का 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परिणाम छह मई को जारी होगा।
काउंसिल ने इस बार खास लाइव इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन(एलआईसीआर) तकनीक से रिजल्ट तैयार किया है। सीआईएससीई के चीफ एग्जीक्यूटिव एवं सेक्रेटरी गैरी अराथन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक रिजल्ट न केवल वेबसाइट बल्कि एसएमएस से भी जाना जा सकेगा। परिणाम दोपहर तीन बजे जारी होगा।
ऐसे देखें परिणाम
-काउंसिल की वेबसाइट www.cisce.org पर क्लिक करें। यहां रिजल्ट 2016 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आईसीएसई या आईएससी पर क्लिक करें। अपना यूनिक आईडी नंबर फीड करें। इसके बाद रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
-आईसीएसई का रिजल्ट जानने के लिए मैसेज बॉक्स में ढ्ढष्टस्श्व और सात अंकों का यूनिक आईडी लिखें। इसे 09248082883 पर भेज दें।
-आईएससी का रिजल्ट जानने के लिए मैसेज बॉक्स में ढ्ढस्ष्ट और सात अंकों का यूनिक आईडी लिखें और 09248082883 पर भेज दें।