हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने शनिवार को जूनियर ड्राफ्ट्समैन पोस्ट कोड-615 के पांच पदों के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इस पदों के लिए बीती 3 मई को लिखित स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन किया गया था। इसमें 16 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें पांच अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा में अर्जित नंबर और मूल्यांकन परीक्षा के आधार पर किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों में रोल नंबर 615000056, 615000337, 615000362, 615000441 और 615000607 शामिल हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।